दमोह जिले में फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित, 10 आरोपियों पर 20,500 रुपये का इनाम..
अजय लाल और इंदुलाल समेत कई आरोपियों की तलाश जारी..
दमोह, 24 मई 2025:
दमोह जिले में विभिन्न गंभीर प्रकरणों में फरार और संदेही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कुल 26,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम कुल 06 प्रकरणों में 10 आरोपियों, 02 संदेही और 02 अज्ञात फरार आरोपियों पर घोषित किया गया है।
इनाम की घोषणा इस प्रकार की गई है:
- 10 आरोपियों पर: कुल 20,500 रुपये
- 02 संदेही आरोपियों पर: कुल 2,500 रुपये
- 02 अज्ञात फरार आरोपियों पर: कुल 3,000 रुपये
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने बताया कि जबेरा थाना के अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 363 भादवि में संदेही नीरज चक्रवती पर 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं, कोतवाली थाना के अपराध क्रमांक 872/24 धारा 08/20 NDPS एक्ट में आरोपी कलू उर्फ चरण सिंह ठाकुर पर 2,500 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
अपराध क्रमांक 245/25 में धारा 318(4), 336(2), 340(2), 105, 3(5) BNS के तहत शामिल आरोपियों—अशीम न्यूटन, फ्रेक हैरीशन, इंदुलाल, जीवन मैसी, रोशन प्रसाद, कादिर युसुफ, अजय लाल, संजीव लेम्बर्ड, और विजय लेम्बर्ड पर प्रत्येक पर 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त:
- जबेरा थाना के अपराध क्रमांक 150/2024 में मन्नू आदिवासी पर 1,500 रुपये
- बटियागढ़ थाना के अपराध क्रमांक 93/2025 में बाबूलाल आदिवासी पर 1,000 रुपये
- जबेरा थाना के अपराध क्रमांक 340/2023 में अज्ञात आरोपी पर 2,000 रुपये
- दमोह देहात थाना के अपराध क्रमांक 297/2025 में अज्ञात आरोपी पर 1,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जो कोई भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी इन आरोपियों की गिरफ्तारी या दस्तयाबी में सहायता करेगा या उनकी सूचना देगा, उसे घोषित नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इनाम देने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक द्वारा ही लिया जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..