अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: कलेक्टर कोचर ने किया जून परीक्षा में भाग लेने का आग्रह..
क्लासेज अटेंड करें, रिजल्ट सुधारे और बचाएं कीमती साल
दमोह, 25 मई 2025 –
दमोह जिले के कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि अब साल में दो बार वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस निर्णय से विशेष रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को लाभ होगा जो पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं।
कलेक्टर कोचर ने बताया कि जिले में लगभग 11 हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 70% से अधिक ने जून में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीयन करा लिया है। उन्होंने शेष विद्यार्थियों से भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर ने कहा कि इन क्लासेज में शामिल होकर विद्यार्थी अपने विषयों की समझ बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को अध्ययन के लिए रेडी मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे तैयारी आसान हो जाएगी।
“अगर छात्र क्लासेज नियमित रूप से अटेंड करेंगे तो उनके कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे और वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल जिले का रिजल्ट सुधरेगा, बल्कि विद्यार्थियों का कीमती साल भी बच जाएगा,” कलेक्टर श्री कोचर ने कहा।
शासन और शिक्षकों की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी छात्र पीछे न रहे। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..