समर कैंप समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी..
सी.एम.राइस विद्यालय जबेरा की उपलब्धियों की सराहना, शिक्षकों को दिया धन्यवाद..
दमोह, जबेरा –
सी.एम.राइस शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप के समापन कार्यक्रम में मंत्री श्री लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में 38 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नवीन बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया।

समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए कलात्मक चित्रों और रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन कर उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सी.एम.राइस विद्यालय एक ऐसी संस्था है जहां के शिक्षक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 के घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने 90% सफलता दर हासिल की है, जिससे स्कूल मध्यप्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हुआ है।
सत्येंद्र सिंह लोधी ने यह भी बताया कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि पर्यटन एवं समग्र विकास के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त किया, और मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय सरसी आइलैंड प्रवास में भाग लेने का अवसर भी पाया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सी.एम.राइस विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


More Stories
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..
महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति को जिला कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार..
आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का सफल समापन, प्रतिभागियों ने सीखी सुदर्शन क्रिया और तनावमुक्त जीवन की कला..