24 घंटे में 14 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

दमोह कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता: 24 घंटे में 14 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह, 29 मई 2025
कोतवाली थाना पुलिस ने अपनी तेज कार्रवाई और सटीक रणनीति से सिविल वार्ड 07 में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद कर ली है।

चोरी की वारदात:

दिनांक 28.05.2025 को अभिलाष यादव, निवासी सिविल वार्ड 07 दमोह, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से रात में अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण, एक लहंगा तथा नगदी सहित कुल 14 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 396/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तेज कार्रवाई और पुलिस टीम का गठन:

पुलिस अधीक्षक दमोह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद मशरूका बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नैतिक उर्फ आयुष यादव (उम्र 19 वर्ष), पिता उमेश यादव, निवासी आमचौपरा दमोह
  2. राहुल सोनी (उम्र 20 वर्ष), पिता हरिशंकर सोनी, निवासी वैशाली नगर दमोह

बरामद माल:

  • सोने-चांदी के आभूषण
  • एक लहंगा
  • ₹13,700/- नगद
  • कुल मशरूका: ₹14 लाख रुपये

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

  • निरीक्षक मनीष कुमार (थाना प्रभारी कोतवाली)
  • उप निरीक्षक बी.एस. हजारी
  • सउनि राकेश पाठक
  • प्रधान आरक्षक: 195 सूर्यकांत पाण्डेय, 422 अजीत दुबे, 178 हेमंत अवस्थी
  • आरक्षक: सौरभ टंडन (सायबर सेल), 228 नरेन्द्र पटेरिया, 564 ओमप्रकाश, 260 ब्रिजेन्द्र मिश्रा, 06 आकाश पाठक

दमोह पुलिस की यह कार्यवाही न केवल त्वरित और प्रभावी रही, बल्कि यह आमजन में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करती है। कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस उल्लेखनीय सफलता के लिए टीम को जनसमुदाय द्वारा भी सराहना मिल रही है।

About The Author