अवैध शराब तस्करी पर तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.42 लाख की शराब व वाहन जप्त
दमोह – पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं जुए के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 03 जून को तेजगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक पटेल एवं उनकी टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर तेजगढ़ पुलिस टीम ने हरदुआ तिराहा से मोहरा तिराहा के बीच आम रोड पर स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की महिंद्रा TUV 300 (क्रमांक MP 28 CA 3639) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 15 पेटी लाल मसाला देशी शराब (750 पाव), जिसकी कीमत लगभग 82,500 रुपये तथा 15 पेटी सफेद प्लेन मदिरा (750 पाव), जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये पाई गई। इस प्रकार कुल 1,42,500 रुपये की शीलबंद अवैध शराब जब्त की गई।
इसके साथ ही करीब 8 लाख रुपये मूल्य का वाहन भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस सफल कार्यवाही में थाना तेजगढ़ से उप निरीक्षक अभिषेक पटेल, सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप महोविया, रघुराज सिंह, नेतराम सेन, आरक्षक राजन सिंह, चेनसिंह, देवराज, महेन्द्र कुमार एवं रामनिवास की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता व कार्यकुशलता की सराहना करते हुए आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..