एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती..

Spread the love

एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती, दमोह जिले में 20 जून से 8 जुलाई तक लगेंगे पंजीयन शिविर

वेतन ₹18,000 से ₹27,000 तक, गरीब व शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

दमोह—
एसआईएस लिमिटेड के द्वारा दमोह जिले में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। यह विशेष भर्ती अभियान 20 जून से 8 जुलाई तक जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की जानकारी एसआईएस लिमिटेड के अधिकारी लक्ष्मी नारायण सिंह (मो. 7667769617) ने दी।

अभियान के तहत कुल 2500 सुरक्षा गार्ड, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर, एवं DH-150 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस के CIT, DH, GTO जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

पात्रता और योग्यता:

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं पास एवं ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष।

शारीरिक मापदंड: न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम।

विशेष छूट: NCC ‘B’ और ‘C’ प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभ्यर्थी को पंजीयन शिविर में मैट्रिक की मार्कशीट और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण:

चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 का आवेदन शुल्क भरना होगा। इसके बाद उन्हें एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, सिंगरौली में 30 दिनों के प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहना, खाना, वर्दी आदि की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ऑल इंडिया पोस्टिंग दी जाएगी, जिनमें मुख्यतः भारत सरकार और राज्य सरकार के उपक्रमों में ड्यूटी लगाई जाएगी।

वेतन और सुविधाएं:

सुरक्षा गार्ड: ₹18,000 – ₹22,000 प्रति माह

सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹20,000 – ₹27,000 प्रति माह

समय पर वेतन भुगतान (हर माह की 10 तारीख तक बैंक खाते में)

पीएफ, ईएसआईसी, मेडिकल, ग्रेच्युटी, पेंशन, बोनस

आकस्मिक दुर्घटना बीमा (₹25 लाख तक)

बच्चों को आई.पी.एस. स्कूल देहरादून में पढ़ाई की सुविधा

ऋण सुविधा (शादी, मकान निर्माण आदि के लिए)

सेवा अवधि अधिकतम 65 वर्ष तक

पंजीयन शिविर का शेड्यूल:

तारीख स्थान (थाना परिसर)

20 जून तारादेही
21 जून तेंदूखेड़ा
22 जून तेजगढ़
23 जून दमोह देहात
24 जून नोहटा
25 जून पटेरा
26 जून पथरिया
27 जून बटियागढ़
28 जून मगरोन
29 जून मड़ियादो
30 जून रनेह
03 जुलाई रजपुरा
04 जुलाई हटा
05 जुलाई कोतवाली
06 जुलाई कुम्हारी
07 जुलाई गैसाबाद
08 जुलाई जबेरा

यह भर्ती अभियान गरीब, शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर नजदीकी थाना परिसर में पंजीयन कराकर अपने भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com