फरार आरोपियों पर चला डंडा, एक ही रात में 157 वारंट तामील..

Spread the love

दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपियों पर चला डंडा, एक ही रात में 157 वारंट तामील..
05 वर्ष से अधिक पुराने 06 वारंट भी तामील, NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल..

दमोह। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर दमोह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 19 जून 2025 की मध्यरात्रि से सुबह 7 बजे तक जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त चलाकर कुल 157 वारंट तामील किए गए। इनमें 31 आबकारी एक्ट, 2 आर्म्स एक्ट, 3 एनडीपीएस, और 85 स्थायी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में, एएसपी (ग्रामीण) संदीप मिश्रा, एएसपी (शहर) सुजीत सिंह भदौरिया सहित समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 27 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गश्त से पूर्व रात 11 बजे एसपी सोमवंशी द्वारा नगर भ्रमण कर घंटाघर चौक पर दमोह अनुभाग की टीमों का निरीक्षण किया गया और जिलेभर के अधिकारियों को वायरलेस के माध्यम से निर्देश जारी किए गए।

वारंट तामील की प्रमुख उपलब्धियाँ:

थाना पथरिया क्षेत्र में 05 वर्ष या उससे अधिक पुराने 06 वारंट तामील किए गए।

थाना कोतवाली क्षेत्र में दो व्यक्तियों को 15 ग्राम संदिग्ध सफेद पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया।

सभी गिरफ्तार वारंटियों को 19 जून 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com