दमोह – भारतीय जनता पार्टी के दमोह विधानसभा प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश संयोजक रामकृष्ण कुसमरिया एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ रविवार बाजार के दिन शहर के मुख्य मार्केट एवं मार्गो से होते हुए व्यापारियों, आम जनों से जनसंपर्क के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान नगर पालिका दमोह स्टेशन के पास से प्रारंभ हुई जो स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड, एवरेज लॉज चौराहा, घंटाघर, बकौली चौक, शिवाजी चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं उपस्थित पदाधिकारी का आमजन, व्यापारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अपना समर्थन जताया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाजपा ध्वज लहराते हुए आगे बढ़ते रहे, साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को दीपावली की बधाई दी।

जनसंपर्क के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारीलाल गौतम, विद्यासागर पांडेय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, उपाध्यक्ष अमित बजाज, पूर्व महामंत्री रमन खत्री, अनिल जैन, किशोर अग्रवाल, संजय यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, कपिल सोनी पार्षद, राघवेन्द्र सिंह परिहार जिला मीडिया प्रभारी, आलोक गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, प्रतिभा तिवारी, सुधा झारिया, लता केशरवानी, अर्चना जैन, नर्मदा सिंह एकता, वर्षा रैकवार, रितु पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, अनुभव गौतम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..