आज 21 जून को पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जायेगा..

Created with GIMP

Spread the love

आज 21 जून को पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटैल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जायेगा

 भव्य तरीके से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दिव्यांगजनमहिलाएं और बुजुर्गों के लिए विशेष योग प्रशिक्षक

पार्कों में योग प्रशिक्षण की व्यवस्था

यदि किसी भी व्यक्ति को मुख्य कार्यक्रम आने में दिक्कत हो रही है तो

कम से कम अपने नजदीकी पार्क में

सरलता से जा सकते हैं और वहाँ पर योग कर सकेंगे-कलेक्टर श्री कोचर

थीम: “एक धरती और एक स्वास्थ्य के लिए योग”

दमोह: 20 जून 2025

            अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटैल के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2025 को प्रात: 6 बजे से 7.45 बजे तक गुरूनानक स्कूल जबलपुर नाका के कैंपस में भव्य तरीके से आयोजित किया जायेगा।  इस अवसर पर सांसद श्री राहुल सिंह, पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे भी मौजूद रहेंगे।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है बहुत भव्य तरीके से योग दिवस मनाने का कार्यक्रम है, इस संपूर्ण आयोजन का नाम योग संगम है और इस बार कार्यक्रम को गुरुनानक स्कूल जबलपुर नाका के कैंपस में आयोजित किया जा रहा हैं, इस समय बारिश का दौर रहने की संभावना हैं। इसीलिए पिछली बार के अनुभव को देखते हुए गुरुनानक स्कूल का चयन किया गया हैं। वहां पर बहुत बड़ा शेड हैं और काफी बड़ा कैंपस है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह के नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इस बार की थीम है “एक धरती और एक स्वास्थ्य के लिए योग” इस थीम को लेकर एक आयोजन होगा। इसके अलावा योग पार्क के लिये दूसरी थीम है, जिसमें पार्को के अंदर योग की व्यवस्था की गई है। हर पार्क में एक को-ऑर्डिनेटर और एक असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर बनाया गया, जो योग प्रशिक्षक है और वह पार्क में लोगों को प्रात: 06 से प्रात: 7:45 बजे तक योग का प्रशिक्षण देंगे। यदि किसी भी व्यक्ति को मुख्य कार्यक्रम आने में दिक्कत हो रही है तो कम से कम अपने नजदीकी पार्क में सरलता से जा सकते हैं और वहाँ पर योग कर सकेंगे। सभी ग्राम पंचायतों और नगरों सभी नगरों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गये है।

            उन्होंने कहा तीसरा आयोजन इसी में योग समावेश है, जिसका मतलब है कि सभी के लिए योग। त्रिमूर्ति पार्क, बेला ताल के सामने वहाँ पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें दिव्यांगजन, महिलाएं और बुजुर्ग तीनों कैटेगरी के लोगों के लिए विशेष योग प्रशिक्षक रहेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने दिव्यांगजनों, महिलाओं, वृद्धों से आग्रह किया है, कार्यक्रम में आएं और यहाँ पर असिस्ट करने के लिए और आपकी उम्र और स्थिति के अनुसार योग कराने के लिए प्रशिक्षक यहाँ पर मौजूद रहेंगे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com