गौवंश सेवको के दिल में जो भाव है, उस भाव की जितनी तरीफ की जाए उतनी कम है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटैल..
पशुओं की सर्जरी का काम निश्चित रूप से बहुत ही अच्छी पहल-कलेक्टर श्री कोचर
वैष्णवी निस्वार्थ समिति द्वारा बहुत ही अच्छा
कार्य किया जा रहा-पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी
निराश्रित घायल गौवंश उपचार शिविर में
चार गौ माता की सर्जरी और तीन गौ माता का कृत्रिम पैर लगाया गया
दमोह: 21 जून 2025
गौसेवा की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है क्योंकि जिस भाव से यह लोग काम करते हैं। वेटरिनरी कॉलेज की पूरी टीम अपनी पूरी सर्जरी की टीम लेके आई और अभी देख रहे हैं 03-04 ऑपरेशन वह कर चुके हैं। टीम ने एक गाय के पैर के तीन ऑपरेशन करके उस गाय को चला दिया। नकली पैर लगाके उनको चलाया, गौ माता कभी चिल्ला कर कह तो सकती नहीं, दर्द सह लेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं के दिल में जो भाव हैं, उस भाव की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। मैं सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूँ, आज उनके बीच में आने का अवसर मिला। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज दमोह नगर के पुराना थाना (पुलिस) परिसर में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित निराश्रित घायल गौवंश उपचार शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. संजय पाण्डे, अंजु खत्री, रमन खत्री, सुधीर जैन(बबलू वेलकम), पार्षद पप्पू मलाई, आलोक असाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मूंक गौ वंश के लिए जो ये काम कर रहे हैं, बहुत अच्छा है। यहाँ कुछ सुविधाएं जो चाहिए पड़ेगी उसके लिये उप संचालक संजय पांडे को प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा गया हैं। उन्होंने कहा उसको बेहतर करने का प्रयास किये जायेगे। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा गौमाता की सेवा बहुत पुण्य का कार्य है, जो सेवा कर रहे हैं, वह तो है ही लेकिन इतना अच्छा और इतना बड़ा काम कर रहे हैं। इसके लिये कुछ कहने के लिए मेरे लिए शब्द नहीं है और मैं चाहता हूँ इस काम को और अच्छे से बढ़ाएं। दमोह जिले में ही नहीं, दूसरी जगह पर भी यह एक अलग किस्म के भाव है। एक बहुत बड़ा गौवंश सम्मेलन गत दिवस आयोजित हुआ था, जिसमें पूरे प्रदेश के लोग थे, लगता है कि लोग कितना स्नेह और प्रेम गौमाता से करते है तो उसका कष्ट दूर जो कर रहे हैं। सच में वह बधाई के पात्र हैं।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा गौ माता के लिए लोग दान भी करना चाहते हैं, सभी से अपील हैं, जो भी पुण्य कार्य वह करना चाहते हैं, यहाँ आकर के देखें और यहाँ जो भी मदद करना चाहते हो वह मदद करे। शासकीय मदद तो होगी लेकिन वह भी मदद करेंगे तो मुझे लगता है इनको बल भी मिलेगा और यह काम में और सरलता होगी। राज्यमंत्री श्री पटैल ने विश्वविद्यालय की टीम के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा पशु चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया है, नि:संदेह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है, ऐसे कार्य की बहुत ही जरूरत है, क्योकि बारिश के समय में पशु बहुत घायल होते है, पशुओं को चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता होती है, उनको चिकित्सा सुविधा मिल नहीं पाती है, आज यहॉ पर वेटनरी कॉलेज के डॉक्टर भी आये हुए है, जो पशुओं की सर्जरी का काम करते है, निश्चित रूप से बहुत ही अच्छी पहल है, जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। दिये गये विकल्पों पर यह लोग विचार करेगें, जब तक नगर पालिका सीएमओ भी ज्वाइन कर लेंगे तदोपरांत कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा यहां पर वैष्णवी निस्वार्थ समिति द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है, पहले भी सूचना आती रही है, कि गौ सेवको के द्वारा आवारा पशुओं की सेवा करते है और घायल पशुओं का इलाज किया जाता है। आज मंत्री श्री पटैल ने, कलेक्टर सर के साथ कैम्पस का अवलोकन किया और समिति को बेहतर सुविधा किस प्रकार से दी जा सकती है, इस पर विचार किया जा रहा है, इनको और भी बेहतर सुविधा देने की आवश्यकता है, जिससे और भी अच्छे कार्य कर पाये।
इस शिविर में नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा डीन डॉ. आरके शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डॉ. शोभा जावरे और उनकी टीम ने यहां पर चार गौ माता की सर्जरी की और तीन गौ माता का कृत्रिम पैर बनाया गया। दो का प्लास्टर किया गया, एक गौ माता जिसे पुराना फ्रैक्चर था, उसका प्लास्टर फिक्सचर लगाकर किया गया इसके साथ अन्य गोवंश का उपचार भी किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..