दमोह में एक दिन में 11 मौतों से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
दमोह, मध्यप्रदेश – जिले में सोमवार का दिन बेहद दुखद और हृदयविदारक रहा। अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत ने जिले भर में सनसनी फैला दी है। पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों की जांच में जुट गया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर हर पहलु की जांच कर रहा है।
हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आत्महत्या
हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी स्टेशन के पास टपरिया इलाके में 40 वर्षीय विनीता मुड़ा पति सुरेंद्र रिछारिया (निवासी किशनतलैया) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इलाज के दौरान मौत
वहीं, हिंडोरिया अस्पताल में रमेश अहिरवार (35), निवासी भरतला थाना पटेरा की सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रधान रक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंपा।
जहरीला पदार्थ और अन्य मौतें
तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में मीना आदिवासी (18) की मौत हुई, वहीं मुराछ गांव (थाना गैसाबाद) की निवासी जमुना बर्मन (40) ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर जान गंवाई।
रेलवे स्टेशन और करंट लगने से मौत
दमोह रेलवे स्टेशन पर 88 वर्षीय वृद्ध रामू ठाकुर (निवासी ग्राम कांकर, थाना तेजगढ़) की मौत हो गई। इधर, सिटी कोतवाली क्षेत्र में बिजली सुधारते वक्त करंट लगने से एक युवक की जान चली गई।
सड़क हादसे और अन्य घटनाएं
तेंदूखेड़ा और पटेरा में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई। वहीं बालाकोट नाले में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। हथनी गांव में भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई। गोला पट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश दो-तीन हिस्सों में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।
कुल मिलाकर 11 लोगों की मौतें
दमोह जिले में इन सभी घटनाओं को मिलाकर एक ही दिन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस प्रशासन हर मामले में अलग-अलग जांच कर रहा है और कुछ मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..