मोदी जी ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के कार्यों से आम जनता लाभान्वित हुई : जयंत मलैया..

Spread the love

भाजपा ने 11 साल बेमिसाल अंतर्गत जिले भर में संकल्प मुहल्ला ग्राम चौपाल का किये आयोजन

मोदी जी ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के कार्यों से आम जनता लाभान्वित हुई : जयंत मलैया

प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता और स्वदेशी के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं : श्याम शिवहरे

भाजपा अध्यक्ष ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘अभियान में पौधारोपण किया

दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के निमित्त संपूर्ण जिले में विकसित भारत 2047 संकल्प मुहल्ला एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क किया गया।


दमोह विधानसभा अंतर्गत रानी दमयन्ती नगर मंडल शक्ति केंद्र के ग्राम पंचायत मारूताल में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
दमोह विधायक जयंत मलैया ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पहले देश हर कार्य के लिए विदेशों की तरफ ताकता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देकर ‘मेड इन इंडिया’ के तहत रक्षा उपकरणों सहित हर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं भय मुक्त भारत बनाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा।

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद जनधन खाते खुलवाए और डायरेक्ट बेनीफिट योजना के तहत भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करने का कार्य किया है। डिजिटल इंडिया को देश भर में लागू करके देश में होने वाले भुगतान का 49 प्रतिशत डिजिटली कराने का रिकार्ड भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बना है। 2014 के पहले देश में गंदगी का अंबार लगा रहता था। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के स्वच्छता और स्वदेशी विचारों को अभियान बनाकर आज देश को स्वच्छता में आगे ले जाने के साथ हर क्षेत्र में स्वदेशी को अपनाने का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस चौपाल में जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, अमित बजाज, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, मनीष तिवारी, श्याम विश्वकर्मा, शिवम राजपूत, मनीष सोनी, भरत यादव, निहाल सिंह राजपूत की उपस्थिति रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com