कुम्हारी पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गई 08 भैंसे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दमोह, 4 जुलाई 2025 — कुम्हारी थाना पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गई सभी 08 भैंसों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को ग्राम सगौनी निवासी जुगल यादव की सार (पशुबाड़े) से अज्ञात बदमाशों ने 08 नग भैंसे चोरी कर ली थीं। मामले की रिपोर्ट थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश पांडेय और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों —
- शहजाद खान पिता सलीम खान (29 वर्ष), निवासी ग्राम पिपरिया चंपत
- नरेंद्र बाल्मीकि पिता बालमुकुंद (32 वर्ष), निवासी गडरयाऊ मोहल्ला दमोह
— को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सभी 08 भैंसे बरामद कर लीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख बताई गई है।
टीम का सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, सउनि. गोविंद सिंह, प्र.आर. सुरेंद्र, आर. राजेश कुमार, बलवंत लोधी, रमाकांत साहू, रामबहादुर और सै. प्रीतम सिंह की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस तेजी और सजगता की ग्रामीणों ने सराहना की है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..