दमोह: रेप के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार, पटेरा पुलिस की बड़ी सफलता..

Spread the love

दमोह: रेप के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार, पटेरा पुलिस की बड़ी सफलता

दमोह। दमोह जिले की पटेरा थाना पुलिस ने दो गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व एसडीओपी हटा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा गठित टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहला मामला: शादी का झांसा देकर बलात्कार

दिनांक 12 जून 2025 को एक महिला ने थाना पटेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम देवरी रतन, थाना कुम्हारी निवासी चरन सिंह चौहान (45 वर्ष) ने वर्ष 2018 से 2025 तक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया, जिससे एक बालक भी उत्पन्न हुआ। बाद में आरोपी ने विवाह करने से मना कर दिया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 154/25, धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

गठित टीम ने 4 जुलाई को आरोपी को इमलई सीमेंट फैक्ट्री के पास से बड़ी सूझबूझ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टीम में शामिल रहे: निरीक्षक सरोज ठाकुर, प्र.आर. प्रमोद चौबे, आर. सुरेश लोधी, गब्बर राजपूत, महिला आरक्षक रानी ठाकुर तथा साइबर टीम से प्र.आर. राकेश अथ्या और अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

दूसरा मामला: विकलांग महिला से दुष्कर्म

दिनांक 24 मई 2025 को एक विकलांग महिला ने थाना पटेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम रमगढ़ा निवासी चिंता उर्फ राजा कुर्मी पटैल (41 वर्ष) ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस मामले में अपराध क्रमांक 133/25, धारा 332, 64 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी लगातार फरार था, लेकिन 3 जुलाई को पुलिस टीम ने उसे बाहर भागने की फिराक में गुप्त सूचना के आधार पर धरदबोचा और जेल भेजा।

टीम में योगदान देने वाले: निरीक्षक सरोज ठाकुर, प्र.आर. पूरनलाल, आर. रामकृष्ण, आर. नीतेश व महिला आरक्षक रानी ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com