बाढ़ जैसे हालात पर सांसद राहुल सिंह दिल्ली से कर रहे सतत निगरानी..

Spread the love

बाढ़ जैसे हालात पर सांसद राहुल सिंह दिल्ली से कर रहे सतत निगरानी

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा, अमखिरिया ग्राम में रेस्क्यू के निर्देश

दमोह 30 जुलाई 2025।

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण व्यारमा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे कई ग्रामों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। हालात को देखते हुए दमोह सांसद राहुल सिंह ने दिल्ली से ही पूरे घटनाक्रम की निगरानी शुरू कर दी है।

सांसद ने बताया कि चूंकि वर्तमान में लोकसभा सत्र चल रहा है, इसलिए वे दिल्ली में हैं, लेकिन वह सुबह से ही बाढ़ प्रभावित गांवों और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत और सुरक्षा के सभी कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से ग्रामीणों से संवाद

राहुल सिंह ने बताया कि रात में उन्होंने दमोह विधानसभा के ग्राम अमखिरिया के ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। यह गांव लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मुख्य मार्ग से कट चुका है और वहां जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने ग्राम के वरिष्ठ नागरिक पं. श्री गोवर्धन महाराज जी से भी संवाद कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

रात में भी रेस्क्यू की तैयारी

सांसद ने कहा कि यदि रात के समय नदी का जल स्तर और बढ़ता है, तो रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।

जनता से सहयोग और सतर्कता की अपील

सांसद राहुल सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि आपकी सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। यदि किसी क्षेत्र में जल स्तर बढ़ता है या आपात स्थिति बनती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए

सांसद राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर भी जनता से जुड़ते हुए लगातार जानकारी साझा की और लोगों से घबराने की बजाय सावधानी और जागरूकता बरतने की सलाह दी।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com