पांच साल में अधूरी पंचायत, अधूरा गौ-सदन और उड़ता टीनशेड: ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग..
संवाददाता: जितेंद्र विश्वकर्मा
दमोह-हटा/संकुइया।ग्राम पंचायत संकुइया में वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते पांच वर्षों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य लगभग 20 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ किया गया, लेकिन आज तक यह भवन अधूरा ही पड़ा है। अब पंचायत द्वारा एक नया भवन तलैया क्षेत्र में निर्माणाधीन है, जिसे लेकर ग्रामवासियों ने आपत्ति जताई है।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब पुराना पंचायत भवन आज तक पूरा नहीं हो सका, तो फिर नए भवन की जरूरत क्यों? पहले अधूरा पड़ा निर्माण कार्य पूरा किया जाए, तभी नए प्रोजेक्ट्स पर विचार किया जाए।गौ-सदन भी अधूरा, मुक्तिधाम का टीनशेड उड़ाइसी तरह ग्राम कनकतला में पूर्व सरपंच द्वारा शुरू कराया गया गौ-सदन निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि गौ-सेवा के उद्देश्य को भी ठेस पहुंच रही है।

वहीं, गांव में पांच माह पूर्व ही निर्मित मुक्तिधाम का टीन शेड पहली ही आंधी में उड़ गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों ने की जांच की मांगइन सभी मामलों को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जो भी जिम्मेदार व्यक्ति या अधिकारी इन योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी अनियमितताएं दोहराई न जाएं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन और शिकायतों की श्रृंखला शुरू करेंगे।अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की आवाज़ पर कितना संज्ञान लेते हैं, और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..