स्वदेशी जागरण मंच का “जिला विचार वर्ग” सम्पन्न, स्वदेशी संकल्प के साथ जागरूकता का दिया संदेश..

Spread the love

दमोह में स्वदेशी जागरण मंच का “जिला विचार वर्ग” सम्पन्न, स्वदेशी संकल्प के साथ जागरूकता का दिया संदेश

दमोह। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा “जिला विचार वर्ग” का भव्य आयोजन दमोह के होटल उत्सव विलास में किया गया, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील नामदेव, जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रताप पटेल, प्रांतीय कृषि आयाम प्रमुख, ने स्वदेशी विचारधारा की आवश्यकता और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार रखे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक स्वावलंबी गीत से हुई, जिसे श्रीमती कंचन असाटी ने प्रस्तुत किया।

आयोजन की प्रस्तावना जिला संयोजक डॉ. हरिओम दुबे द्वारा रखी गई, जिन्होंने मंच की गतिविधियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।स्वदेशी विचार प्रमुख माधव पटेल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने और भारतीय उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अनिल खरे ने किया, जबकि “जिला विचार वर्ग” की प्रभारी डॉ. प्रिया श्रीवास्तव रहीं। आभार प्रदर्शन डॉ. मोनिका पालीवाल ने किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों द्वारा स्वदेशी संकल्प वाचन किया गया, जिसमें भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं के विकल्प के रूप में स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ ली गई।कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम खरे, मंजू राजपूत, मनोरमा रतले, रेखा उपाध्याय, शुभ्रा जैन, सोना जैन, राखी दुबे, सन्मित जुनेजा, जुगल अग्रवाल, ध्रुव प्रजापति, फेरन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच की सक्रियता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति जन जागरूकता के मजबूत प्रयासों का प्रतीक रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com