युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला सम्पन्न..
943 आवेदकों ने कराया पंजीयन, 412 को मिला ऑफर लेटर..
दमोह : 26 अगस्त 2025तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया गया।मेले में कुल 943 आवेदकों ने पंजीयन कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार उपरांत 412 आवेदकों को रोजगार हेतु ऑफर लेटर प्रदान किए गए।स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला उद्योग केंद्र ने 35 प्रकरण स्वीकृत कर 2 करोड़ 17 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। इसके अलावा, जिला अतिवासीय द्वारा 37, जिला उद्योग केंद्र दमोह ने 28 तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 4 स्वरोजगार वितरण आवेदकों का चयन किया गया।मेले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं काउंसलर विधि गुप्ता द्वारा 110 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग की गई।
कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी, सिद्धार्थ मलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री कोचर ने मेले का अवलोकन कर कंपनियों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य अभिषेक तिवारी, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य श्री श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर हेमंत कुमार, अरविंद चंदेल, बी.एल. अहिरवार सहित आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन विषय विशेषज्ञ सोनू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला रोजगार अधिकारी एल.पी. लडिया द्वारा किया गया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..