दमोह की शिक्षिका शीला पटेल को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान के लिये चयनित किया गया
दमोह के लिये गौरव की बात – कलेक्टर कोचर
दमोह :
दमोह जिले की पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरान टपरिया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शीला पटेल का चयन वर्ष 2025 के राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल दमोह जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इस उपलब्धि पर शिक्षिका श्रीमती पटेल एवं शिक्षा जगत को बधाई देते हुए कहा कि, “लगातार दूसरे वर्ष दमोह जिले के शिक्षक को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। हम शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।”
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में माधव पटेल को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान तथा उसी वर्ष श्रीमती शीला पटेल को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ था। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम चयनित होना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस बार पूरे देश से कुल 45 शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है। मध्यप्रदेश से केवल दो जिलों – दमोह और आगर मालवा के शिक्षक इस सूची में शामिल हुए हैं।
श्रीमती शीला पटेल के चयन की खबर मिलते ही जिलेभर से उन्हें शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी जा रही हैं। आने वाले दिनों में महामहिम राष्ट्रपति जी के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..