उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने हटा में निजी अस्पताल का किया शुभारंभ..

Spread the love

उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने हटा में निजी अस्पताल का किया शुभारंभ आयुष्मान कार्ड ने गरीबों को बनाया सक्षम, प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं में बना रहा पहचान

दमोह।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को हटा नगर में एक निजी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 50 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर इतना सक्षम बना दिया है कि आज कोई भी गरीब, किसान या मजदूर बड़े से बड़े अस्पताल में निशुल्क इलाज करवा सकता है। उन्होंने दावा किया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने के कारण मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य सूचकांकों में केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

सरकारी और प्राइवेट अस्पताल दोनों आवश्यकउपमुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश सरकार ने 9,800 करोड़ रुपये का भुगतान अस्पतालों को किया है। इससे निजी अस्पताल भी तेजी से खुल रहे हैं और गरीबों की इलाज की क्षमता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल जरूरी हैं, लेकिन साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में मल्टी स्पेशलिटी प्राइवेट अस्पताल भी आवश्यक हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी योजना पर विचार कर रही है।ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही आधुनिक सुविधाउन्होंने बताया कि अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर वीडियो कॉल से मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों से जुड़कर इलाज कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो रहा है।डॉ. शुक्ल ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर (एम.एम.आर और आई.एम.आर) को औसत से कम करना हमारी प्राथमिकता है। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और प्रसव पूर्व जांच नियमित रूप से हो, इसके लिए स्वास्थ्य अमले को पूरी लगन से काम करना होगा।प्रदेश बना स्वास्थ्य और शिक्षा का हबपशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक 50 मेडिकल कॉलेजों की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिनमें कई का एम.ओ.यू और भूमि पूजन हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2003-04 में जहां केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब हर संभाग में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत फीस वहन करती है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर पा रहे हैं।हॉस्पिटल हटा के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगाकार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह नया अस्पताल निश्चित ही हटा की जनता के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगा।वहीं हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि छोटे से नगर में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होना सराहनीय है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के कारण अब गरीब भी गुणवत्तापूर्ण इलाज से वंचित नहीं है।कार्यक्रम का आयोजनअस्पताल शुभारंभ कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक पी.एल. तंतुवाय, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com