नगर का टाउन हॉल सांस्कृतिक, साहित्यक, सामाजिक गतिविधियों के लिये आरक्षित..

Spread the love

नगर का टाउन हॉल सांस्कृतिक, साहित्यक, सामाजिक गतिविधियों के लिये आरक्षित..

दमोह: 27 अगस्त 2025

            नगर का प्राचीन टाउन हॉल को साहित्यक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिये आरक्षित करने के आदेश कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कर दिये हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र दमोह के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल के संबंध मे जनप्रतिनिधियो एवं म.प्र. लेखक संघ के द्वारा टाउन हॉल का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियो के लिए आरक्षित करने के संबंध मे मांग की जा रही थी। अब उनकी मांग के अनुसार टाउन हॉल का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियो में करने के लिए आरक्षित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके सफल संचालन, संधारण, देखरेख एवं रख-रखाव हेतु समिति गठित की गयी है। जिसमें कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सचिव बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, कोषालय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष जिला लेखक संघ एवं अध्यक्ष जिला सांस्कृति संघ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

             कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। टाउन हॉल का आवंटन सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियो एवं शासकीय आयोजनों के लिए समिति द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नियमानुसार किया जावेगा। टाउन हॉल का मरम्मत एवं रखरखाव नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा पूर्ववत किया जावेगा।

पिछड़ा वर्ग आरक्षण संबंधी लंबित प्रकरणो का अविलंव समाधान किया जायें- मानक पटेल
दमोह
। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में समस्त कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए पिछडा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को लेकर संबंधित डिप्टी कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि 8 मार्च 2019 को राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर ओ.वी.सी. आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया थां वह यथावत रखा जाये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, पिछ़ड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बसंत कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 याचिकाये सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है इसमें से अधिकांश याचिकाये ओ.बी.सी. वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई है। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, जिला संगठन मंत्री प्रदीप पटेल, परम यादव, चंद्रभान सिहं, तिलक सींग, अमर सीग, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, नितिन मिश्रा, आनंद मोहन पटेरिया, कमला निषाद, के.के. वर्मा, राव लाखन सिंह, डी.पी. पटैल, शमीम कुरैशी, ब्रजेश पटेल, सतीश त्रिपाटी, हेमराज, मदन सुमन, मुकेश रोहिताश, अजय जाटव, शानु जुनेजा, अमित नामदेव, अरविन्द अवस्थी, अभिषेक यादव, के.के.अग्रवाल ने भी कहा कि समय पर पिछड़ा वर्ग की छात्रवृति दी जाये। ओ.वी.सी. संख्या अनुपात से छात्रावास बनाये जाये। इस अवसर पर सुनील सिंह, छोटू बिदौल्या, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू कुशवाहा, गोपाल रैकवार, विजय रैकवार, अशोक ठाकुर, संजू अहिरवार, संजु अहिरवार, खिल्लू ठाकुर, नीलेश यादव, दुर्गेश नामदेव, चन्द्रप्रकाश सरैया, चिन्टू ठाकुर, आशीष शर्मा, जगदीश पटेल, धर्मेन्द्र राय सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com