राज्यमंत्री लखन पटेल ने दमोह में संत समाज का आशीर्वाद लिया, आमजनों की समस्याएँ सुनीं
आज करेंगे नवनिर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, जोरतला व नंदरई में करेंगे कार्यक्रमों में सहभागिता
दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने शनिवार को दमोह निवास कार्यालय पर गौमाता की सेवा कर पधारे संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पथरिया विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन व कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।राज्यमंत्री लखन पटेल 31 अगस्त को दमोह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे प्रातः 10 बजे स्थानीय सिविल वार्ड स्टेडियम में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत नवनिर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ग्राम जोरतला पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे।दोपहर 12 बजे वे पथरिया कार्यालय में कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनसामान्य से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात 12:30 बजे वे ग्राम नंदरई में पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद 2:30 बजे वे नंदरई से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और गणेशगंज, शाहपुर, सागर, राहतगढ़, विदिशा, सांची व बिलखिरिया होते हुए राजधानी पहुँचेंगे।
शोकाकुल परिवारों से मिले..
राज्यमंत्री श्री पटेल ने शनिवार को ग्राम तुरकाई, तरावली एवं महंतपुर पहुँचकर शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।



More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..