मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थस्थल घोषित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव..
बुंदेलखंड की धरती पंजाब-हरियाणा से आगे बढ़ेगी कृषि उत्पादन में, तीन वर्षों में एक लाख भर्ती होगी..
दमोह/छतरपुर :प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में किए गए भ्रमण और लीलाओं से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को चिन्हित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराएं ताकि उनका विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री शनिवार को छतरपुर जिला मुख्यालय के मेला ग्राउंड में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे भगवान कृष्ण का महत्व मथुरा-वृंदावन में है, वैसे ही उज्जैन और चंदेरी का भी महत्व होना चाहिए। भगवान राम और कृष्ण की लीलाएं पूरे देश की संस्कृति को समझाती हैं। दोनों ने समाज की सुव्यवस्था के लिए अपना जीवन समर्पित किया।उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती वीरता और पराक्रम की प्रतीक रही है। खजुराहो यूनेस्को की धरोहर है और बुंदेलखंड हीरों की धरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड से पलायन रोकना, किसानों की जिंदगी सुधारना और युवाओं को रोजगार देना सरकार का लक्ष्य है। केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान से क्षेत्र में सिंचाई और पानी की बड़ी समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बुंदेलखंड की कृषि उत्पादन क्षमता पंजाब और हरियाणा से भी आगे निकल जाएगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी तीन वर्षों में एक लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी। साथ ही पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत किसानों को पशुपालन के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री की घोषणाएँछतरपुर में चिकित्सालय का निर्माणकन्या विवाह घर का निर्माणबगोला में बड़ी गौशाला की स्थापनासमारोह में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़ी। इस दौरान मुंबई और बनारस से आए कलाकारों ने बरसाने की होली, राधा-कृष्ण नृत्य और गंगा आरती की प्रस्तुति दी। एलईडी स्क्रीन पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित थ्रीडी फिल्म भी प्रदर्शित की गई।कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को लेकर महत्त्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। कृष्ण पाथेय, राम वन गमनपथ, ओंकारेश्वर लोक, महाकाल लोक, अमरकंटक लोक और ओरछा लोक निर्माणाधीन हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि सहित कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, आईजी सागर रेंज हिमानी खन्ना, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..