राहुल गांधी और जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन..

Spread the love

राहुल गांधी और जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

जिलाध्यक्ष शिखा जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने अस्पताल चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन

दमोह।कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और जीतू पटवारी के विवादित बयानों को लेकर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष शिखा जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं भाजपा कार्यालय से हाथों में पुतले लेकर नारेबाजी करती हुई अस्पताल चौक पहुंचीं। यहां महिलाओं ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतलों को चप्पलों से पीटा, नारे लगाए और पुतलों को आग के हवाले करने के बाद उनकी परिक्रमा लगाई।अपमानजनक बयानों से भड़का आक्रोशपुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने कहा कि बिहार यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को लेकर शराब सेवन से जुड़ी टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे कार्यकर्ताओं और आमजन में गहरा आक्रोश है।जनपद पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री प्रीति राजू ठाकुर ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान मातृशक्ति और लाड़ली बहनों का अपमान है। उन्होंने पूछा कि क्या जीतू पटवारी अपनी ही मां-बहनों और प्रदेश की महिलाओं की मर्यादा को नहीं समझते।कांग्रेस नेताओं को चेतावनीअस्पताल चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अपमानजनक बयानों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सफल संचालन और आभार प्रदर्शनकार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला मंत्री आरती राय ने किया जबकि वरिष्ठ भाजपा नेत्री मनीषा दुबे ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, सुमन पटेल, केसर सूर्यवंशी, सुषमा विश्वकर्मा, रेनू रजक, राधा सोनी, आरती राय, सरस्वती, सुनीता सोनी, दुर्गेश मिश्रा, द्रौपदी, गीता पटेल, कविता साहू, माया सोनी, किरण रैकवार, आशारानी, ज्योति, प्रीति रैकवार, प्रीति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com