बांदकपुर धाम में भव्य कोरिडोर निर्माण को लेकर शिवभक्तों की बैठक व निरीक्षण..

Spread the love

बांदकपुर धाम में भव्य कोरिडोर निर्माण को लेकर शिवभक्तों की बैठक व निरीक्षण..

100 करोड़ की राशि से होगा निर्माण, मजबूत व व्यवस्थित कार्य की रखी गई मांग..

दमोह :वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्ष और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में अब भव्य एवं व्यवस्थित कोरिडोर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा लगभग 100 करोड़ की राशि से यह निर्माण कराया जा रहा है।कोरिडोर निर्माण को लेकर धाम के विकास व व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिवभक्तों ने रविवार को बांदकपुर धाम में बैठक आयोजित की। बैठक में निर्माण से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की गई और स्थल का निरीक्षण किया गया।इससे पूर्व भी पिछले माह शिवभक्तों द्वारा निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से मजबूत एवं व्यवस्थित कार्य करने का अनुरोध किया गया था। उनका कहना है कि लगातार स्थल निरीक्षण आवश्यक है ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता, गति और मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समस्त सुझाव एवं आवश्यक सुधार बिंदु मंदिर ट्रस्ट समिति, शासन-प्रशासन एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री तक पहुंचाए जाएंगे।बैठक में शिवभक्तों ने आगामी दिनों में गोवर्धन पर्वत पर पौधारोपण के कार्यक्रम में मां नर्मदा खंड के पूज्य संत श्री दादा गुरु जी के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा की।इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिवभक्त हाकम सिंह लोधी हलगज, ऋषि परिहार, बजरंग दल से अरविंद पाठक, उधम सिंह ठाकुर, मनीष राजौरिया, केशव साहू, अनिल दुबे बाबा, छुट्टन यादव, वीरू नेमा, नारायण सिंह, शंकर गौतम, राम गौतम सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।शिवभक्तों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक माह कम से कम एक बार बैठक एवं स्थल निरीक्षण कर कोरिडोर निर्माण की प्रगति पर नजर रखी जाएगी और सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से भी इसमें सहयोग का आव्हान किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com