तेंदूखेडा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार..
3.80 लाख रुपये की 5 दोपहिया वाहन जप्त, तीन आरोपी पकड़ाए..
दमोह :थाना तेंदूखेडा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.80 लाख रुपये कीमत की 5 चोरी की मोटर साइकिलें और एक स्कूटी जप्त की है।घटना और कार्रवाईदिनांक 01 सितंबर 2025 को कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस ने साहिल उर्फ विदांस केवट को बिना नंबर की लाल रंग की हीरो एक्सट्रीम बाइक पर पकड़ा। पूछताछ में उसने बाइक अनिकेत केवट और उसके साथी से लेना बताया। पुलिस ने बताए स्थान इमलीडोल पर दबिश दी, जहां से अनिकेत और उसका नाबालिग साथी पकड़े गए।पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने जबलपुर जिले के थाना पनागर और गोसलपुर क्षेत्र से अन्य मोटर साइकिलें व एक स्कूटी चोरी की है। आरोपियों के पास से कुल 5 वाहन बरामद किए गए।जप्त वाहनहीरो एक्सट्रीम (लाल रंग) – 1 लाख रुपयेहीरो स्प्लेंडर प्लस (काला) – 80 हजार रुपयेहीरो एचएफ डीलक्स (काला-लाल) – 60 हजार रुपयेहोंडा एसपी साइन 125 (नीला) – 90 हजार रुपयेमेस्ट्रो स्कूटी (स्लेटी) – 50 हजार रुपयेकुल कीमत : 3 लाख 80 हजार रुपयेगिरफ्तार आरोपी1. साहिल उर्फ विदांस केवट पिता राजकुमार केवट निवासी वार्ड क्र. 09, तेंदूखेडा2. अनिकेत केवट पिता धर्मेन्द्र केवट निवासी ग्राम पिपरिया, पनागर, जिला जबलपुर3. एक 17 वर्षीय नाबालिगआरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्र. 01/2025 धारा 35(1-5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस टीम का योगदानयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेडा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस बल – प्रआर. बृजेश तिवारी, रविचंद्र सेन, शालिम खान, याशीन खान, रणधीर सिंह, नीरज नामदेव, विशाल बेन, प्रांशु सिंह, राममिलन घोषी, सायबर टीम के प्रआर. राकेश अठ्या, सौरभ टंडन, आर. रोहित सिंह राजपूत व मयंक दुबे का विशेष योगदान रहा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..