24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार : थाना पटेरा पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
दमोह : 01 सितम्बर 2025
थाना पटेरा क्षेत्र की एक महिला द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम मुड़ा निवासी आरोपी रशीद खान पिता काले खान (आयु 25 वर्ष) ने उसके साथ जबरन गलत काम किया, अश्लील फोटो खींचे, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया तथा फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना पटेरा पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 244/2025 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 450, 376, 506 भा.दं.सं., 67(ए) आईटी एक्ट एवं 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम किया।
मामला गंभीर एवं महिला संबंधी अपराध से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक सरोज ठाकुर के नेतृत्व में त्वरित विवेचना की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सरोज ठाकुर, स.उ.नि. दिलीप सिंह, प्र.आर. 96 प्रमोद चौबे, आरक्षक राघवेंद्र, आरक्षक 303 सुरेश, आरक्षक 524 गब्बर, आरक्षक 788 बृजेश, आरक्षक 420 नितेश, म.आर. 685 रानी ठाकुर एवं साइबर सेल दमोह का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..