श्री आदिनाथ जैन कांच मंदिर में म्यूजिकल तंबोला का आयोजन..

Spread the love

श्री आदिनाथ जैन कांच मंदिर में म्यूजिकल तंबोला का आयोजन..

अखिल भारतीय महिला परिषद इंद्राणी शाखा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला जारी..

दमोह। दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत जहाँ जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक, पूजन एवं शास्त्र वाचन के कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों की कड़ी में श्री आदिनाथ जैन कांच मंदिर में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद इंद्राणी शाखा द्वारा म्यूजिकल तंबोला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें श्री महेंद्र चन्देरिया (प्रचार मंत्री), पं. विनय भैया जी, पं. अमित जैन, श्री अमित जैन (शिक्षक), संभागीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु सिंघई, चेयरपर्सन श्रीमती संगीता जैन, परम संरक्षक श्रीमती सीमा जैन सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रगति जैन (तनु) ने किया।म्यूजिकल तंबोला की विशेषता रही कि इसमें भजनों और संगीत के माध्यम से नंबरों के संकेत दिए गए। देर रात तक चले इस मनोरंजक आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती रचना जैन, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती तृप्ति जैन, श्रीमती तनु जैन एवं श्रीमती ज्योति जैन का विशेष योगदान रहा। पुरस्कार वितरण का सौजन्य श्री संजय पुजारी एवं श्रीमती सौम्या ने दिया।

पर्यूषण पर्व के समापन पर निकलेगी श्रीजी की शोभायात्रा..

दमोह। पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर रविवार, 7 सितंबर को दिगंबर जैन विमान कमेटी के नेतृत्व में संपूर्ण जैन समाज द्वारा श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।विमान कमेटी अध्यक्ष महेश दिगंबर एवं मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि शोभायात्रा प्रातः 10ः30 बजे सिटी नल से प्रारंभ होकर बकोली चौराहा, घंटाघर और राय चौराहा होते हुए जैन स्कूल नसिया मंदिर पहुँचेगी। यहाँ अभिषेक, शांतिधारा, शास्त्रों की आरती एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा।वापसी में शोभायात्रा पलंदी मंदिर, नन्हे मंदिर, चौधरी मंदिर, बड़ा मंदिर होते हुए पुनः सिटी नल पर समाप्त होगी। मार्ग को तोरणद्वार, झंडों, बैनरों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। जगह-जगह रंगोली बनाई गई है।समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि पुरुष श्वेत वस्त्र एवं टोपी तथा महिलाएँ पीत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल हों।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com