कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को बस संचालक की मनमानी के खिलाफ आवेदन सौंपा..
दमोह।दमोह निवासी आशीष जैन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड पर संचालित टीएएस बस ऑपरेटर शहजाद खान द्वारा मनमानी की जा रही है।शिकायत के अनुसार, प्रतिबंधित राज्य सेवाहरी बस क्रमांक एमपी 34 जेडडी 3879 पर फर्जी कागजात लगाकर स्थायी परमिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराने पर शिकायतकर्ता को शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां भी दी जा रही हैं।आवेदन में मांग की गई है कि संबंधित बस संचालक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए तथा उक्त बस को जब्त कर जांच की जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि बस संचालक की इस तरह की गतिविधियां यात्री सुरक्षा व परिवहन व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं।


More Stories
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, 62 वारंट तामील, 18 आबकारी प्रकरण दर्ज..
दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार..