भरत यादव बने भाजपा जिला मंत्री, बधाई संदेशों की लगी झड़ी..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव नियुक्त जिला मंत्री भरत यादव ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसका निर्वहन मैं पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य भावना के साथ करूंगा। उन्होंने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
भरत यादव की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश यादव, रिंकू गोस्वामी, सिकंदर खरारे, आलोक मुखरैय्या, महेंद्र राठौर, हरी रजक, अखिलेश सिंह घोषी, शिवेंद्र तिवारी, राकेश लोधी, राजुल चौराहा, शुभम यादव, ओम विश्वकर्मा, हरिशंकर पटेल समन्ना, परसोत्तम प्रजापति चौकीदार सहित अनेक समर्थक शामिल रहे।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..