22 साल पुराने प्रकरण का फरार स्थाई वारंटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा
दमोह। पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के नेतृत्व में संचालित शून्य शक्ति अभियान के तहत लंबित स्थाई वारंटियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 22 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा गठित विशेष टीम ने अपराध क्रमांक 477/2003 धारा 457, 380 ता.हि. के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी नत्थू पिता पंचम लाल अहिरवार निवासी ग्वाल बाबा के पास बजरिया वार्ड न. 08 दमोह को 09 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ उप निरीक्षक रघुराज सिंह, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र एवं आरक्षक प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही की आमजनों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की है।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..