चैनपुरा कांड: 6 घंटे की मशक्कत के बाद मिली मासूम, परिजनों ने ली राहत की सांस..

Spread the love

चैनपुरा से गुम हुई 5 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली..

पत्रकार और पुलिस की तत्परता से अपहरण की आशंका वाली बच्ची मिली सुरक्षित..

चैनपुरा कांड: 6 घंटे की मशक्कत के बाद मिली मासूम, परिजनों ने ली राहत की सांस..

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा बजरिया वार्ड नंबर 6 मंगल भवन के पास से गुरुवार रात एक 5 वर्षीय बच्ची अचानक गुम हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन व सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम बालाकोट भी पहुंची, जहां एक युवक पर शक जताया गया। रातभर की सर्चिंग के बाद बच्ची को संदिग्ध युवक के रिश्तेदारों के घर सुभाष कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची को थाने लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, टीआई रावेंद्र बागरी, आरक्षक देशराज, मनीष, आयुष, के.के. व्यास, सुमित, नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक, गनपत दुर्गा, दीपक, चालक ऋषि सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र दुबे, संजय चौबे, आशीष राजोरिया, नरेंद्र अहीरवाल, जमना प्रसाद चौबे, अनुराग बजाज, लवी दुबे, अभिषेक जैन ने भी पुलिस के साथ रातभर सहयोग किया।

बच्ची के सकुशल मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि घटना में परिजनों की लापरवाही भी सामने आई, जिन्होंने समय रहते पुलिस को सूचना नहीं दी। पास पड़ोस की महिला किरण खत्री की जागरूकता और लगातार समझाने के बाद ही परिजन कोतवाली पहुंचे थे।

इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि परिजनों को सजग और सतर्क रहना जरूरी है। पुलिस की तत्परता और पत्रकारों के सहयोग से बच्ची को मात्र 6 घंटे के भीतर सुरक्षित खोज लिया गया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com