दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 2 किलो अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 2 किलो अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार..

दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड दमोह में रेड कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम दीनाबंधु प्रधान पिता मनदिरा उर्फ मनोहर प्रधान उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम सदईपुर थाना वासुणी जिला बौद्ध (उड़ीसा) बताया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, जप्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 702/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्रआर अभिषेक चौबे, प्रआर अजीत दुबे, प्रआर देवेन्द्र रैकवार, प्रआर महेश यादव, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, आरक्षक नवल किशोर यादव, यातायात आरक्षक धीरज राजपूत, आरक्षक कृष्णकांत व्यास एवं आयुष मिश्रा।

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सक्रिय मुखबिर तंत्र का परिणाम मानी जा रही है, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

About The Author