भाजपा दीनदयाल, दमयंती नगर मंडल की सेवा पखवाड़ा तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न..
दमोह। भाजपा जिला कार्यालय में दीनदयाल नगर मंडल एवं दमयंती नगर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाला यह सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा का अवसर है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गरीब, वंचित और शोषित वर्ग तक सेवा भाव को पहुँचाना है।जिला महामंत्री अरुण तिवारी ने कहा कि यह आयोजन “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” की भावना को साकार करेगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल मेले-प्रदर्शनियां, युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं, मैराथन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक का संचालन महामंत्री अरुण सोनी ने किया और आभार राजुल चौरहा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी, पार्षद यशपाल राजपूत, नितिन चौरसिया, कृष्णा राज, प्रमोद विश्वकर्मा, राकेश गुरु, नगर महामंत्री अरुण सोनी, महेंद्र अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल पाठक, आशीष राय, विकास जैन, पार्षद बालकृष्ण यादव, राधा सोनी, आरती राय, हरिशंकर त्रिपाठी, राहुल ताम्रकार, वीरेंद्र साहू, सुनील राज, अखिलेश चौबे, अखिलेश सिंह, अभिषेक सोनी, गौरव चौरहा, गोलू सोनी, आशोक कंचन, मुकेश नामदेव, सादिक काजी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..