दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो देशी कट्टे और तीन जिंदा हथगोले के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो देशी कट्टे और तीन जिंदा हथगोले के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

दमोह।
दमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, तीन जिंदा हथगोले, और बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देशन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर धरपकड़

13 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ धरमपुरा सीताबाबली क्षेत्र में घूम रहे हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर रेड कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सत्यम पटैल, पिता जगदीश पटैल, निवासी हरिजन थाना के सामने, सिविल वार्ड नं. 3
  2. दमोह, दिन्नू उर्फ समीर वंशकार, पिता राजा वंशकार, निवासी कैदी की तलैया, सिविल वार्ड नं. 3, दमोह

बरामद सामग्री (मसरूका)

02 देशी कट्टे (12 बोर), अनुमानित कीमत: ₹10,000

03 नग जिंदा हथगोला, अनुमानित कीमत: ₹1,500

TVS अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर), अनुमानित कीमत: ₹1,00,000

पंजीबद्ध अपराध

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 711/25 के तहत निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है:

धारा 25/27 आर्म्स एक्ट,धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम,धारा 130, 177(3) मोटर वाहन अधिनियम (MV Act)

आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका

इस सफल रेड और गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस टीम के निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों ने सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई:

थाना प्रभारी: निरीक्षक मनीष कुमार,सउनि: अलजार सिंह,प्रआर: अभिषेक चौबे, कृष्णकांत व्यास,आरक्षक: आयुष मिश्रा

पुलिस की सख्त निगरानी

पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ती सोमवंशी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों एवं विस्फोटकों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई बेहद प्रभावी और सराहनीय मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हुए हैं।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com