थाना पथरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही: तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 15 चोरी की बाइकें बरामद
दमोह।जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने हेतु दमोह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पथरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर, अनुविभागीय अधिकारी (पथरिया) सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अमित मिश्रा और उनकी टीम ने सतत प्रयास कर यह उपलब्धि हासिल की।
शिकायतों से शुरू हुई जांच थाना पथरिया में लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर फरियादियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी:

1. दीपचंद तिवारी की हीरो सुपर स्प्लेंडर (MP34 MQ 3471) उनके घर के कमरे से चोरी हुई।
2. भूपेन्द्र सिंह लोधी की मोटरसाइकिल (MP34 MJ 3393) हनुमान मंदिर दर्शन के दौरान चोरी हुई।
3. राजेश अहिरवार की एचएफ डीलक्स (MP34 ML 2601) अखाड़ा देखने के दौरान ताम्रकार गार्डन के पास से चोरी हो गई।
4. लीलाधर साहू की स्प्लेंडर (MP34 ME 7925) हनुमान मंदिर के पास से चोरी हुई।
इन घटनाओं के बाद थाना पथरिया पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तारी..
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक क्षेत्र में चोरी की बाइकों के साथ देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में दमोह, जबलपुर, डिण्डोरी और सागर जिलों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी
1. राकेश विश्वकर्मा, निवासी सिविल वार्ड नं. 07, दमोह2. सुरेश विश्वकर्मा, निवासी बढगुवां, थाना नोहटा, दमोह3. राजकुमार पटैल, निवासी वार्ड क्रमांक 15, पथरिया
तीनों आरोपी पहले से भी विभिन्न मामलों में अपराध पंजीबद्ध हैं।बरामदगीकुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद, जो विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं।सभी वाहन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे, जिनमें पथरिया, दमोह, जबलपुर, डिण्डोरी और सागर शामिल हैं।कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत ₹7,00,000/- से अधिक बताई जा रही है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना पथरिया पुलिस की टीम ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया:थाना प्रभारी: अमित मिश्रासउनि: बलविंदर सिंहप्रआर: अनिल गौतम, शैलेन्द्र अठ्या, राकेश तिवारीआरक्षक: नवीन बैन, अजय कुर्मी, संदीप कुर्मी, अमन बाल्मीकि, मनीष रोहित, कृष्णकुमार राजपूत, मणिवलेप्पासायबर सेल: प्रआर सौरभ टंडन, प्रआर राकेश अठ्या, आर मयंक दुबे, रोहित राजपूतचा.आर.: मोहन साहूजी.आर.एस.: कृष्णा
पुलिस की अपील
दमोह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक अवश्य लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं, इस बड़ी बरामदगी से लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। दमोह जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..