सेवा पखवाड़ा गांव-गांव तक पहुंचाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: राज्यमंत्री लखन पटेल..
दमोहप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन को जागरूक करना है। यह बात पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत मेडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, विद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और विधानसभा स्तर पर कार्ययोजना बनाकर सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाएं।जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने सेवा पखवाड़ा को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए, इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूदबैठक में जिला कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठारके, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।राज्यमंत्री श्री पटेल ने विश्वास जताया कि यह सेवा पखवाड़ा जनजागरूकता और सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल बनेगा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में एक मजबूत कड़ी सिद्ध होगा।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..