नेशनल थैलेसीमिया सिकल सेल कॉन्फ्रेंस में दमोह के रक्तदाता पंडित राम मिश्रा को मिला राष्ट्रीय सम्मान..
दमोह/नीमच, 14 सितम्बर 2025
नीमच में आयोजित नेशनल थैलेसीमिया सिकल सेल कॉन्फ्रेंस के दौरान देशभर से आए रक्तदाताओं और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दमोह जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब रक्तदान जीवनदान सेवा समिति, दमोह के सक्रिय सदस्य पंडित राम मिश्रा को अब तक के 39 बार रक्तदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
पंडित राम मिश्रा को यह सम्मान थैलेसीमिया एवं सिकल सेल के मरीजों के जीवन रक्षण हेतु उनके निरंतर सेवा भाव के लिए दिया गया। उनके इस योगदान पर समिति के संरक्षक पंडित लक्ष्मीकांत पौराणिक, आशीष बंटी गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, हिमांशु गुड्डा ताम्रकार, अक्षय दीक्षित सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष जताया और उन्हें बधाई दी।
मरीजों के लिए जीवन रेखा है रक्तदान
सम्मेलन में आयोजकों ने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, और नियमित रक्तदाता ही उनकी जीवनरेखा बनते हैं। ऐसे में पंडित राम मिश्रा जैसे समर्पित रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
देशभर से जुटे सामाजिक कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाता संगठनों एवं हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों को लेकर जनजागरूकता फैलाना और रक्तदान को सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना था।
यह उपलब्धि न केवल पंडित राम मिश्रा की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि दमोह जिले की सामाजिक चेतना और सेवा भावना की भी प्रतीक है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..