दमोह : पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार जिले में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार रात को पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी में 18 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ते हुए 1 लाख 70 हजार रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियाँ बरामद कीं।
घटना का विवरण:
दिनांक 16 सितंबर की रात को कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कच्चा सिंधी कैंप क्षेत्र में दिनेश राठौर के टेंट हाउस के सामने जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और मौके पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान 18 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में नकद राशि, मोबाइल और ताश के पत्ते जब्त किए।
जब्त सामान:
नकद राशि: ₹1,70,000 , मोबाइल फोन: 13 ताश के पत्ते

आरोपियों के नाम:
सतीश रजक, अरविंद प्रजापति, गोविंद उर्फ गुड्डू प्रजापति, शिशुपाल पटेल, राजा अहिरवार, गुलशन उर्फ प्रघुम्न राठौर, रोहित सिंह, लक्ष्मण अहिरवार, ललित उर्फ ललतू पटेल, आकाश राठौर, अमित प्रजापति, रूपचंद्र विश्वकर्मा, सौरभ पटेल, वीरू अहिरवार, रुपचंद उर्फ रोशन गुप्ता, रोहित अहिरवार, बिट्टू अहिरवार और लोकेश रैकवार।इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत दो अलग-अलग मामले — अपराध क्रमांक 719/2025 और 720/2025 — दर्ज किए गए हैं।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, देवेंद्र रैकवार, महेश यादव, कलीम खान, अजीत दुबे सहित आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, कृष्णकांत व्यास, विष्णु, आयुष मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, भूपेंद्र दांगी, नवल किशोर यादव, शुगम पचौरी, दरबारी, प्रदीप चौधरी और रवि गौतम की विशेष भूमिका रही।दमोह पुलिस की यह कार्रवाई जिले में जुए और सट्टे के खिलाफ सख्त रुख की पुष्टि करती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..