प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान
देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 17 सितंबर 2025 को 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके जिसके उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जो 02 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत नोहटा परिसर में स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अपनी टीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।

मंत्री श्री लोधी ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हम प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन केक काटकर नहीं अपितु मानव सेवा करके प्रति वर्ष मनाते हैं
जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मैराथन दौड़,सांसद खेल,एक पेड़ मां के नाम, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फार लोकल का प्रचार, सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्य किये जाना तय हुआ है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, लालसिंह यादव लंबरदार सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव,उत्तम सिंह भाजपा जिला मंत्री सुमन उपाध्याय,उमराव सिंह, परसोत्तम राय, घनश्याम सिंह अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..