दमोह में ‘राष्ट्र आराधन के 100 वर्ष’ पर व्याख्यान का आयोजन..
दमोह: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, भारत विकास परिषद की दमोह शाखा द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार शाम 5 बजे शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्मृति पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा।
मुख्य वक्ता और विषयकार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के संयुक्त महासचिव (मध्य क्षेत्र), पूर्णेन्दु जी भट्ट होंगे। वे ‘राष्ट्र आराधन के 100 वर्ष’ विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। पूर्णेन्दु जी भट्ट बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जाने-माने वक्ता हैं और भट्ट करियर शेयर व्यवसाय कोचिंग का संचालन करते हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एलएलबी और एलएलएम है। कानून के जानकार होने के साथ-साथ, अन्य विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
प्रमुख अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील जी कोठारी करेंगे। भारत विकास परिषद की दमोह शाखा के अध्यक्ष दीपक सिंघानिया और प्रांतीय सचिव राजीव बिलथरे ने बताया कि इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में श्रोताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सभी श्रोताओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।


More Stories
आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे जगत के नाथ, शाम 5 बजे पुराना थाना से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा..
हटा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने रस्सी खींचकर किया शुभारंभ..
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल का 15वां दिन: 18 ट्रॉली कचरा निकला, अब अंतिम 5 दिनों का संकल्प..