बटियागढ़ के पांच पटवारियों को स्वामित्व योजना में लापरवाही पर नोटिस, दो दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश…
दमोह/बटियागढ़ :केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली स्वामित्व योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यों में लापरवाही बरतने पर बटियागढ़ तहसील के पांच पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने इन पटवारियों को दो दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती वर्षा दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित पटवारी बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है।
सर्वे की स्थिति:1. पटवारी हल्का मंगोला:कुल प्लॉट: 250सर्वे पूर्ण: 49शेष: 2012. पटवारी हल्का खडेरी:कुल प्लॉट: 1372सर्वे पूर्ण: 149शेष: 12233. पटवारी हल्का मगरोन:कुल प्लॉट: 974सर्वे पूर्ण: 471शेष: 5034. पटवारी हल्का निबोरा कला:कुल प्लॉट: 375सर्वे पूर्ण: 0शेष: 3755. पटवारी हल्का शहजादपुरा:कुल प्लॉट: 278सर्वे पूर्ण: 139शेष: 137
श्रीमती दुबे ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का सर्वे कर मालिकाना हक प्रदान किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें। इस योजना में लापरवाही से ग्रामीणों के हित प्रभावित हो सकते हैं।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..