प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किया गया पौधरोपण
दमोह : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत दमोह जिले में विभिन्न जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शहर के सर्किट हाउस पहाड़ी पर वृहद पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे, एसडीएम आर.एल. बागरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजनों ने पौधरोपण में सहभागिता निभाई।

पौधरोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दमोह में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ..
दमोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, दमोह में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ की गई। इस पहल के तहत, दमोह नगर के घंटाघर क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता
इस स्वच्छता अभियान में सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।

स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प
इस अवसर पर, जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी दोहराया। इस अभियान का उद्देश्य दमोह जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
स्वच्छता भारत अभियान के तहत पुराना तालाब पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता कि शपथ ली..
दमोह। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल मंडल दमोह द्वारा प्रातः9ः00 बजे स्वच्छता भारत अभियान के तहत पुराना तालाब पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता कि शपथ मंडल मंत्री राहुल पाठक ने बाचन किया

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौरसिया जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह लोधी जी, जितेन्द्र पटेल स्वच्छता अधिकारी नगर पालिका परिषद दमोह, मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, मोर्चा के अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..