पथरिया पुलिस की तत्परता: 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालक सुरक्षित बरामद
पथरिया।
थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगरदा निवासी जनक सिंह लोधी के 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालक दिनांक 16 सितंबर 2025 को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन चिंतित होकर दिनांक 17 सितंबर को शाम 6:00 बजे थाना पथरिया पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल अपराध क्रमांक 581/25 के तहत जांच प्रारंभ की और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए पथरिया पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से कुछ ही घंटों में बालक को खोज निकाला।
वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पथरिया पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीयजनों द्वारा सराहना की जा रही है।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..