दमोह में पैरालीगल वालेंटियर्स की भर्ती शुरू, आवेदन 7 अक्टूबर तक..

Spread the love

दमोह में पैरालीगल वालेंटियर्स की नियुक्ति हेतु आवेदन 7 अक्टूबर तक आमंत्रित


दमोह, 18 सितंबर 2025
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह द्वारा समाज के वंचित, कमजोर, पिछड़े तथा पीड़ित वर्गों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नवीन पैरालीगल वालेंटियर्स (PLVs) की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इच्छुक आवेदकों से 7 अक्टूबर 2025 सांय 4:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला न्यायाधीश/सचिव श्री धर्मेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियाँ दमोह जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील विधिक सेवा समिति हटा, पथरिया एवं तेंदूखेड़ा के लिए की जाएंगी। पैरालीगल वालेंटियर्स की सेवाएँ पूर्णतः स्वैच्छिक व सेवा भाव पर आधारित होंगी, यह कोई नियमित नौकरी नहीं है। हालांकि, चयनित वालेंटियर्स को समय-समय पर नियमानुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा।


आवेदन हेतु आवश्यक योग्यताएँ व शर्तें:

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम की सीमा नहीं)

शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 12वीं पास

अन्य शर्तें:

शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हों

आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित न हो

दमोह जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य


चयन में प्राथमिकता इन वर्गों को दी जाएगी:

शिक्षक (सेवानिवृत्त भी शामिल)

रिटायर्ड शासकीय सेवक व वरिष्ठ नागरिक

एम.एस.डब्ल्यू. विद्यार्थी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

चिकित्सक व विधि के विद्यार्थी

एन.जी.ओ./क्लब के सदस्य जो गरीब तबके के लिए कार्यरत हैं

महिला समूह, मैत्री संघ व स्व-सहायता समूह के सदस्य

आवेदन कैसे करें:
इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दमोह कार्यालय में 7 अक्टूबर 2025 को सांय 4:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित कार्यालयों — जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह तथा तहसील विधिक सेवा समिति हटा, पथरिया व तेंदूखेड़ा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com