तेंदूखेड़ा पुलिस ने फर्जी खाद पर्ची गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार..
दमोह: तेंदूखेड़ा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी पर्चियां बनाकर सरकारी खाद की चोरी कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी मुहर, लैपटॉप और खाद की बोरियां बरामद की हैं।
*क्या है पूरा मामला*?
शिकायतकर्ता तोफान पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सजल साहू और एक अन्य व्यक्ति फर्जी मुहर और जाली खाद पर्ची का इस्तेमाल कर सरकारी खाद प्राप्त कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 381/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
*पुलिस की कार्रवाई*
दमोह के पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
मुख्य आरोपी सजल साहू की गिरफ्तारी: पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सजल साहू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 फर्जी मुहर, एक बही और 4 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई।
दूसरे आरोपी पूनम लोधी की गिरफ्तारी: पुलिस ने एक अन्य आरोपी पूनम लोधी को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी मुहर बनाने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सामग्री बरामद की गई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीतेश जैन, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी, याशीन खान, सालिम खान और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..