वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति द्वारा मारुताल में भव्य पौधरोपण एवं सहयोग घोषणा कार्यक्रम सम्पन्न..

Spread the love

वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति द्वारा मारुताल में भव्य पौधरोपण एवं सहयोग घोषणा कार्यक्रम सम्पन्न..

दमोह। स्थानीय मारुताल स्थित वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति द्वारा गौशाला परिसर में बृहद पौधरोपण एवं सहयोग घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल एवं पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री जयंत मलैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जयंत मलैया ने गौशाला संचालन हेतु विधायक निधि से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि गौशाला में रह रहे निराश्रित एवं घायल गौवंश की बेहतर देखभाल और सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए उपयोग की जाएगी।

पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने समिति द्वारा किए जा रहे गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने समिति को हरसंभव सरकारी सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला संचालन समिति के मार्गदर्शक श्री रमन खत्री, मनीष तिवारी, मोनू राजपूत एवं कृष्णा पटेल का विशेष योगदान रहा। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मरुताल पंचायत से सरपंच श्री नारायण राय, सचिव श्री दिलीप पाठक एवं श्री शुभम ठाकुर की उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया।

दमोह पुलिस विभाग की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पांडेय, कोतवाली प्रभारी श्री मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी श्रीमती रचना मिश्रा, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशिता जी, तथा राजकुमार बिदौलया द्वारा भी पौधरोपण में भाग लिया गया।

इस दौरान छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर गौशाला को और अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।समिति ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहेंगे।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्यों —आलोक असाटी, दीपक नेमा, नितिन चौरसिया, नित्या प्यासी, विनय असाटी, सत्यम चौरसिया, नेता चौरसिया, अंशुल, निखिल, बडू चौरसिया, मोहित, शनि, गोलू, सजल, गज्जू, पुष्पेंद्र, अंजुल, लकी, शुभम, रुद्र, राज, मुन्नू, मंकू, अभिषेक, अंशुल, आयुष, मोहित निखिल, रोहित, कृष्णा, अभी, पारस, आदर्श, सौरभ, शिवा, सजल, आदित्य, समय, अमन, सुमित आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com