दमोह। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंडोरिया तिगड्डा पिपरिया मार्ग से 396 पाव अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्या है मामला?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटर साईकिल पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने हिंडोरिया तिगड्डा पिपरिया मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने लियाकत उर्फ लादेन, सरफराज कैय्युम खान और बडू उर्फ अरमान खान को मोटर साईकिल पर 396 पाव अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपियों के खिलाफ थाना हिंडोरिया में अप.क्रमांक 399/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक जागेश्वर साहू, प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक रोहित और आरक्षक चंद्रकांत की विशेष भूमिका रही।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..