🔥 दमोह जिले में अमावस्या पर टली बड़ी त्रासदी 🔥
जागरूकता बनी जीवन रक्षक – खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा, महिला-बच्चे की जान बाल-बाल बची
दमोह/तेंदूखेड़ा | अमावस्या के दिन दमोह जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के विद्या नगर वार्ड क्रमांक-8, सरस्वती स्कूल के पास स्थित एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पलों में सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
विस्फोट इतना भयानक था कि सिलेंडर घर से लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।
घटना सविता पति सुभाष साहू के घर में घटी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लेकिन महिला की जागरूकता और त्वरित निर्णय के चलते उन्होंने तुरंत खुद और अपने बच्चे को घर से बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बच गई।
धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की छत पर लगी सीमेंट की चादरें चकनाचूर हो गईं और घर का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, तहसीलदार, थाना प्रभारी नीतीश जैन, 112 डायल पुलिस, और पुलिस बल के आरक्षक अजय मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को चमत्कार करार दिया है और महिला की सतर्कता को सलाम किया है। अगर एक पल की भी देर हो जाती, तो इस हादसे के परिणाम बेहद भयानक हो सकते थे।
➡️ प्रशासन की अपील:प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।—यह हादसा एक चेतावनी है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..