*दमोह में पुलिस की सख्त कार्रवाई: त्योहारों से पहले 17 गुंडा/निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड..
*त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने वालों को दी गई सख्त चेतावनी, वाउण्ड ओवर की कार्रवाई भी की गई..
दमोह। नवरात्रि और दशहरा जैसे प्रमुख हिन्दू त्योहारों के मद्देनज़र जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 17 सूचीबद्ध निगरानी व गुंडा बदमाशों की परेड कराई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दमोह के स्पष्ट निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा की गई। इस परेड का उद्देश्य था कि क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कड़ा संदेश दिया जाए कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*परेड में शामिल प्रमुख बदमाश*
:1. छोटे उर्फ नसीम (बजरिया)2. सोनू उर्फ इमरान (बजरिया)3. राजू उर्फ डोन (इंदिरा कॉलोनी)4. सोनू उर्फ मटका (तीन गुल्ली)5. राजाबाबू उर्फ उस्मान (नूरी नगर)6. कैलाश (कैदो की तलैया)7. शिवमंगल उर्फ जितेन्द्र (जटाशंकर कॉलोनी)8. राजू उर्फ मनीष (खजरी मोहल्ला)9. संदीप (खजरी मोहल्ला)10. शेख हलीम (धरमपुरा)11. हसनेन उर्फ गंजा (बजरिया)12. समीर (बजरिया)13. गुल्लन उर्फ अजीज (चैनपुरा)14. दयाराम (पथरिया फाटक)15. जगन्नाथ (पथरिया फाटक)16. वीरु उर्फ वीरेन्द्र (पलंदी चौराहा)17. फईम (बजरिया)
इन सभी को थाना परिसर में बुलाकर बाकायदा परेड कराई गई, साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अपराध में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी बदमाशों को मौके पर समझाइश दी गई और उनके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए वाउण्ड ओवर भी कराया गया।
पुलिस का सख्त संदेश:
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह परेड न केवल प्रशासन की सक्रियता का प्रतीक है, बल्कि शरारती तत्वों के लिए एक कड़ा संदेश भी है कि दमोह में अब कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाकर बच नहीं सकेगा।दमोह पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है और आने वाले पावन पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का मार्ग प्रशस्त करती है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..